फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एकतरफा प्यार में युवक ने की खुदकुशी, घर वाले मान रहे संदिग्ध

Mon, 16 Jun 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार/कोटवा। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार में रविवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के 18 वर्षीय बलवंत ने रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ से झूल गया। सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब युवक का शव देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है।
विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग में असफलता के कारण युवक खुदकुशी किया है। वहीं घर वाले आत्महत्या को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। कोटवा बाजार निवासी बलवंत यादव का शव पेड़ की टहनी से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी सुबह गांव वालों को हुई और भीड़ जुट गई। पुलिस के पहुंचने के बाद फंदे से शव उतारा गया।
घर वाले खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बलवंत का गांव के ही दूसरे टोले की एक किशोरी से प्रेम संबंध था। वह उससे विवाह करना चाहता था और इस संबंध में परिजनों से बात भी की थी। परिजनों द्वारा उसकी जिद पर पेड़ बेचकर 5000 रुपये भी दिए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें