फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमिका की बेरुखी से युवक ने की थी खुदकुशी

Mon, 16 Jun 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग में प्रेमिका की बेरुखी के चलते शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे घर में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली थी। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग निवासी नरेश चौहान के दूसरे बेटे राजनाथ राजनाथ चौहान (19) ने शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने पैतृक घर से करीब 100 मीटर दूर घोट्ठा पर आराम करने की बात बताकर गया। काफी समय बीतने के बाद भी युवक घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करते हुए घोट्ठा पर पहुंचे तो युवक प्लास्टिक की रस्सी के सहारे छत में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर चुका था। युवक को फंदे से लटकता देख नीचे उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो गई थी। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें