फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पत्नी को बुलाने के लिए टॉवर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घंटे रही अफरा-तफरी

विज्ञापन
टाॅवर पर चढ़ा युवक।
विज्ञापन
तमकुहीराज। नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर चार (गांधीनगर) में मंगलवार दिन में करीब साढ़े तीन घंटे अफरा-तफरी का माहौल रहा। सेवरही थाना क्षेत्र के अहिरौली मिश्र निवासी कृष्णा (24) अपनी पत्नी को मायके से बुलाने की मांग करते हुए सुबह करीब 11 बजे टेलीफोन टॉवर पर चढ़ गया। एसडीएम के समझाने पर दोपहर करीब ढाई बजे वह टॉवर से उतरा तब सभी ने राहत की सांस ली। सेवरही थाना क्षेत्र के अहिरौली मिश्र निवासी कृष्णा पुत्र मनोज ने नगर पंचायत तमकुहीराज की एक गैरबिरादरी की युवती से 2020 में प्रेम विवाह किया था। उनके विवाह से दोनों के परिजन नाराज थे। इसलिए दोनों तमकुहीराज कस्बे के जहूर गली में किराए पर कमरा लेकर अलग रहते थे। सितंबर में युवक कमाने के लिए बाहर चला गया।
विज्ञापन

पति के बाहर जाने के बाद पत्नी अपनी मां के साथ रहने लगी। करीब एक हफ्ते पूर्व कृष्णा वापस आया तो पत्नी से मिलने उसके मायके पहुंवा पर घर वालों ने उसे मिलने नहीं दिया। काफी प्रयास के बावजूद पत्नी से मुलाकात नहीं हुई तो कृष्णा ने तमकुहीराज कस्बा स्थित पुलिस चौकी पर शिकायती की। वहां से भी कोई मदद नहीं मिली तो मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कृष्णा गांधीनगर स्थित टॉवर पर करीब 120 फीट ऊंचाई पर चढ़ गया।
उधर से गुजर रहे लोगों ने उसे देखा तो डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कृष्णा को टॉवर से उतरने के लिए काफी समझाया पर वह नहीं माना। वह पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। सूचना पर कुछ देर बाद एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्र भी पहुंच गईं और युवक को मोबाइल फोन और लाउडस्पीकर की मदद से समझा-बुझा कर नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस टीम युवक को साथ लेकर उसकी पत्नी के घर गई पर वहां ताला बंद मिला। तमकुहीराज पुलिस ने युवती से संपर्क का प्रयास किया लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया युवक के परिजनों को बुलवाया गया था पर वे नहीं आए तो देर शाम उसे ग्राम प्रधान और उसके दोस्तों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें