फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर पर बैठी महिला गिरी पहिया चढ़ने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव करमहा में ट्रैक्टर पर बैठी महिला के सड़क पर गिरने से उसी ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया, इससे उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है। महिला के घर वालों ने मंगलवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

करमहा गांव निवासी काजल कुशवाहा (50) पत्नी महात्म कुशवाहा गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर बैठकर आ रही थी कि अचानक गांव के पास सड़क पर गड्ढे में ट्रैक्टर का पहिया पड़ गया। ट्रैक्टर पर बैठी काजल उछलकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गई और पहिया इसके सिर पर चढ़ गया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए परिजन निजी हास्पिटल में गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें