फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवाहिता को युवक ने साथियों संग किया अगवा, केस

Fri, 20 Jun 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी चार जून को बिहार निवासी युवक के साथ हुई है। शादी के तीसरे दिन ससुराल से मायके का निवासी एक युवक अपने कुछ सहयोगियों की मदद से विवाहिता का अपहरण कर लिया। विवाहिता की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी चार जून को गोपालगंज जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पांच जून को विवाहिता मायके से विदा होकर बिहार स्थित अपने ससुराल पहुंची। छह जून को तड़के तीन बजे विवाहिता के मायके का निवासी एक युवक चुपके से उसके ससुराल पहुंचा और अपने पांच सहयोगियों की मदद से विवाहिता का अपहरण कर फरार हो गया। विवाहिता के ससुराल से गायब होने की जानकारी के बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
विवाहिता की मां बेटी की तलाश में आरोपी युवक के घर पहुंची और युवक के परिजनों को पूरी बात बता युवक के करतूतों की शिकायत की। इस बात से नाराज युवक के परिजन पीड़िता के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। पीड़ित मां को अंदेशा है कि आरोपी उसकी विवाहित बेटी से देह व्यापार करा सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें