फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौत

Thu, 03 Aug 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक जटहां बाजार निवासी लक्की की फाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
फोटो है।-
विज्ञापन

जटहां बाजार गांव के पास हुई घटना, मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी

मंसाछापर। जटहां बाजार गांव के पास एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक सवार किशोर ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के जटहां बाजार गांव के निवासी शिक्षामित्र संतोष साहू का 16 वर्षीय पुत्र लक्की बुधवार की सुबह करीब आठ बजे पडरौना जा रहा था। गांव के सामने ही वह एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने किशोर की हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शाम करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ राजकुमार बरवार ने बताया की इस तरह के घटना के बारे में जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें