फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तार पर गिरी पेड़ की डाल, नौ घंटे ठप रही बिजली

Wed, 07 May 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर में सोमवार की आंधी रात तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण कसया से रविंद्र नगर उपकेंद्र को आने वाली मेन लाइन पर पेड़ की डाली गिर जाने व फीडरों में सीलन के कारण रविंद्रनगर उपकेंद्र की बिजली सप्लाई नौ घंटे तक ठप रही। वहीं बारिश के बाद पडरौना उपकेंद्र की भी आधे घंटे के लिए बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसके बाद बिजली तो आई लेकिन रात में बार-बार ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की आधी रात तेज हवा व बारिश के कारण कसया से रविंद्र नगर उपकेंद्र को आई मेन लाइन पर पेड़ की डाली गिर जाने से रात करीब 12:30 बजे मेन लाइन की सप्लाई ब्रेक डाउन हो गई। मेडिकल कॉलेज, डीएम एवं एसपी आवास, सर्किट हाउस, कलक्ट्रेट, भटवलिया फीडर से जुड़े करीब 60 गांवों की बिजली सप्लाई मंगलवार सुबह 9:30 बजे तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें