फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, चालक समेत दो घायल

Thu, 12 Mar 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सरिया लदी ट्रेक्टर ट्राली पलटने से घायल शंभू ।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। खड्डा-पडरौना मार्ग पर मठिया गांव के पास सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर चालक शंभूनाथ विश्वकर्मा और उनके साथ बैठे हरेंद्र विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुर्कहा सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्दाछपरा गांव के शंभूनाथ विश्वकर्मा मकान के निर्माण के लिए मठिया बाजार से सरिया खरीदकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से लौट रहे थे। उनके साथ रिश्तेदार हरेंद्र विश्वकर्मा भी बैठे थे। सामने से आ रही बोलेरो से साइड लेते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया और दोनों लोग जख्मी हो गए। सरिया सड़क पर बिखर गई, जिसे काफी मशक्कत के बाद इकट्ठा किया गया। घायलों को एंबुलेंस से तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।

सरिया लदी ट्रेक्टर ट्राली पलटने से घायल शंभू ।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें