फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ना लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉला रेलवे के हाईट गेज में फंसा

Fri, 05 Dec 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
हाइट गेज मे फंसा क्षतिग्रस्त ओवरलोड गन्ना लदा ट्राला। संवाद 
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। ओवरलोड गन्ना लेकर सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्राला दौड़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार की शाम को पडरौना-कप्तानगंज रेलमार्ग पर लक्ष्मीगंज रेलवे ढाला पर ट्राला फंस गया। ट्राले पर लादे गए गन्ने की अधिक ऊंचाई था। फंसे ट्राला को निकालने के लिए चालक प्रयास करने लगे, इस दौरान ट्रैक्टर के आगे का दोनों पहिया निकल गया, संयोग ठीक था कि कोई हताहत नहीं हुआ। इसके चलते बड़े वाहनों का आवागमन इस रास्ते से ठप रहा।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर रेलवे लाइन के क्रासिंग पर हाइट गेट लगया गया है। ताकि ओवरलोड वाहन इधर से न गुजरे। बृहस्पतिवार की शाम को ट्राला पर क्षमता से अधिक गन्ना लादकर चालक चीनी मिल पर ले जा रहा था। अभी वह लक्ष्मीपुर रेलवे ढाले पर पहुंचा था कि ट्रैक्टर को निकल गया लेकिन रेलवे के हाईट गेट पर अधिक ऊंचाई होने के कारण ट्राला फंस गया। करीब दो घंटे प्रयास के बाद नहीं निकला तो चालक जबरन ट्रैक्टर से ट्राला को खींचने का प्रयास करने लगे, इस दौरान ट्रैक्टर के आगे का दोनों पहिया निकल गया।
गेट पर गन्ना लदे ट्राला फंसने की सूचना पर रेलवे के कर्मचारी भी पहुंच गए। बिना गन्ना उतारे ट्राला निकलना संभव नहीं है। गन्ना उतारने की व्यवस्था में किसान लगे रहे, वहीं बड़े वाहनों का आवागमन करीब दो घंटे तक रूका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें