फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जंगली जानवर ने बकरी को मार डाला

Fri, 05 Dec 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव के सरेह में देर शाम जंगली जानवर ने बकरी पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शी तेंदुए का हमला बाता रहे हैं। वन विभाग छानबीन में जुटा है।
विज्ञापन

मदनपुर सुकरौली गांव की फूलवंती देवी व राहुल तथा अन्य लोग गांव के सरेह में बकरी चराने गये थे। लोगों के मुताबिक लौटते समय तेंदुआ की तरह दिखने वाला जानवर दिखाई दिया। चरवाहे डर गये और बकरियां लेकर गांव की ओर भागने लगे। इसी बीच जानवर ने एक बकरी पर हमला कर घायल कर दिया। कुछ देर बाद बकरी की मौत हो गयी।
चरवाहों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। इसके बाद जानवर गन्ने की खेत में गायब हो गया। हालांकि बकरी चराने वाले दो तेंदुआ होने और बकरी मार डालने की दावा कर रहे हैं। परंतु अभी वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि हिंसक जानवर तेंदुआ है या कोई अन्य जानवर है।
विज्ञापन

रेंजर अमृता चंद का कहना है कि यह गांव जंगल से नजदीक है। ऐसे में जंगली जीव भटक कर आ जाते हैं। वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गयी है ,छानबीन चल रही है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें