बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।संवाद
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कड़ी निगरानी में चल रही हैं। बुधवार को 194 केंद्रों पर सुबह की पाली में हाईस्कूल में विज्ञान व इंटर की संगीत गायन विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल पंजीकृत कुल 58303 परीक्षार्थियों में से 54838 शामिल हुए तो 3465 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर की रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र विषय के पेपर में पंजीकृत 42873 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 40398 ने परीक्षा दी, जबकि 2475 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें रसायन विज्ञान के 1732 परीक्षार्थी शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। केंद्रों का जिला प्रशासन की तरफ से गठित सचल टीमें, जोनल मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण करते रहे। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को चेतावनी दी गई कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।