फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वैश्विक विधायी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे कुशीनगर विधायक

Sun, 03 Aug 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। विधानसभा व विधान परिषद के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल बोस्टन अमेरिका में होने वाले वैश्विक विधायी सम्मेलन में हिस्सा लेने जाएगा। इसमें कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पीएन पाठक भी शामिल होंगे। बोस्टन, अमेरिका में 4 से 6 अगस्त को होने वाले नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेटर (एनसीएसएल) की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में प्रतिनिधिमंडल के साथ कुशीनगर विधायक पीएन पाठक भी हिस्सा लेंगे। यह एक गैर राजनीतिक मंच है, जो भारतीय विधायकों की क्षमता बढ़ाने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक बातचीत को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। विधायक पीएन पाठक ने कहा कि मेरे राज्य और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व वैश्विक मंच पर करना गर्व की बात है। यह अवसर न केवल अंतरराष्ट्रीय अनुभव का है, बल्कि वैश्विक सुशासन की अच्छी परंपराओं को सीखने और उन्हें जनता की सेवा में लाने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें