फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जाम में धैर्य की परीक्षा, बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की

Mon, 02 Jun 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना में जाम के बीच बस में चढ़ते परीक्षार्थी। संवाद 
विज्ञापन
पडरोना। दो पालियों में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के बाद परीक्षा केंद्रों से जब परीक्षार्थी निकले तो पुलिस के रूट डायवर्जन की व्यवस्था फेल हो गई। शहर के प्रमुख मार्गों के अलावा गलियों में भी जाम लग गया। जाम खत्म कराने में जुटे पुलिसकर्मियों का पसीना छूट गया। इसकी वजह रोक के बावजूद शहर में बसों की इंट्री और अधिक भीड़ बताई जा रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। शहर से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक किमी दूरी तय करने में राहगीरों को 40 से 50 मिनट लगा। शाम की पाली में परीक्षा से जुटे अभ्यर्थी किसी तरह जाम से निकले तो घर जाने के लिए बसों में चढ़ने के लिए उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बस में चढ़ने के लिए उन्हें धक्का-मुक्की करनी पड़ी।
विज्ञापन

दिन में 10 बजे सुभाष चौक पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे, सड़क पर सवारी भरने वाले टेंपो और बसों को पुलिस खदेड़ रही थी। उदित नरायण इंटर कॉलेज की ओर जाने वाले रास्ते पर यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाया गया था। कॉलेज के दोनों गेट पर पुलिस वाले मौजूद रहे। सड़क से गुजरने वाली बाइकों को सड़क पर नहीं रुकने दे रहे थे। रेलवे स्टेशन के बाहर दुकानों पर परीक्षार्थियों को लेकर आए लोगों की भीड़ रही। बाकी लोग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठकर समय बीता रहे थे, स्टेशन के मुख्य गेट के सामने बने चबूतरे पर दूसरी पाली में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी किताब पढ़ते दिखे।
शाम पांच बजे बजे परीक्षा देकर उदित नारायण इंटर कॉलेज, उदित नारायण पीजी कॉलेज, हनुमान इंटर कॉलेज, गोस्वामी तुलसीदास और स्योबाई कमला देवी बालिका इंटर कॉलेज से परीक्षार्थी छूटे तो बाजार के धर्मशाला रोड, नौका टोला, रोड, साहबगंज रोड पर जाम लग गया। इसके अलावा सुभाष चौक, जिला मुख्यालय रोड, रामकोला रोड, कोतवाली रोड, स्टेशन रोड, तिलक चौक, कसया रोड पर भी जाम रहा। हालांकि सिपाही और दरोगा को जाम से निपटने के लिए परीक्षा केंद्र से मुख्य सड़कों तक ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन, भीड़ के सामने पुलिस की यातायात तैयारी फेल रही। परीक्षा केंद्रों पर एक घंटा पहले ही इंट्री करा दी गई।
विज्ञापन

शाम को परीक्षार्थी छूटे तो रामकोला रोड स्थित रोडवेज बस स्टेशन और कसया रोड पर प्राइवेट बस और ई-रिक्शा वाले भी पुलिस के मना करने के बावजूद पहुंच गए। इसके चलते जाम की समस्या और बढ़ गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाम की यही हाल रही। परीक्षार्थी जब बस पकड़ने के लिए रोडवेज बस स्टेशन पहुंचे तो उनकी भीड़ के आगे बसे कम पड़ गईं। बस खड़ी होने के कुछ मिनट में बस फुल हो रही थीं। बस में सीट पाने के लिए परीक्षार्थी धक्का-मुक्की करते दिखे। पकवा इनार प्रतिनिधि के अनुसार बुद्ध पीजी कॉलेज और बुद्ध इंटर कॉलेज से जब रविवार शाम पांच बजे परीक्षार्थी बाहर निकले तो करीब 45 मिनट राष्ट्रीय राजमार्ग-28 का सर्विस लेन जाम हो गया।
आवागमन में लोगों और राहगीरों को परेशानी हुई। वहीं, पुलिस प्रशासन जाम से निजात दिलाने के लिए मुस्तैद होकर बेतरतीब वाहनों को ठीक कर कराने में जुटे रहे। इसके बावजूद लोगों को थोड़ी मुसीबत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें