फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ननिहाल में आए किशोर की बरात जाते समय सड़क हादसे में मौत

Sat, 06 Dec 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बरडीहा में ननिहाल में शादी में शामिल होने आए किशोर की बरात जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के उगहनी गांव निवासी सोहन गौड़ का 16 वर्षीय बेटा धर्मवीर गौड़ बृहस्पतिवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा में अपने नाना रामसजन गौड़ के पटीदार रामकरन गौड़ के लड़के की शादी में शामिल होने आया था। धर्मवीर गौड़ देर शाम बरात जाने के लिए बाइक पर सवार होकर सिर में बिना हेलमेट पहने अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव खुरहुरिया के लिए निकला था।
परिजनों के अनुसार बरात नजदीक होने के कारण वह बाइक लेकर कई बार बरात से अपने ननिहाल आ जा रहा था। तभी देर रात करीब 11.30 बजे कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर गुदरहिया टोले के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही शादी का माहौल गम में बदल गया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिए। बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने घर लेकर चले गए। थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें