फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाईफाई में कनेक्शन जोड़ते समय करंट की चपेट में आया किशोर, मौत

Sat, 13 Dec 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सूरज। फाइल फोटो 
विज्ञापन
सुकरौली। स्थानीय कस्बे में शुक्रवार को एक मोबाइल की दुकान में वाई-फाई का कनेक्शन जोड़ने के दौरान 17 वर्षीय किशोर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। बगल के दुकानदारों ने दुकान का मेन स्विच बंद कर किशोर को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया। यहां किशोर की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया। एम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुकरौली कस्बे के पंडित दीनदयाल नगर निवासी हरिओम मिश्र की गांधीनगर ठूठी चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। वार्ड निवासी सूरज मिश्र पुत्र प्रहलाद मिश्र दुकान पर काम करता था। शुक्रवार को दुकान खोलने के बाद दोपहर में वाई-फाई का कनेक्शन जोड़ने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर के मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें