कसया। कुशीनगर ब्लड सेंटर में रविवार को सावन कृपाल रूहानी मिशन की ओर से आठवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। विजय बिजेंद्र सिंह समेत 12 लोगों ने रक्तदान किया। संचालक राजीव तिवारी ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान सबसे बड़ी मानवीय सेवाओं में से एक है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में आयोजक लल्लन वर्मा ने सभी के प्रति आभार जताया। संवाद