फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झंडारोहण के लिए घर से निकली छात्रा की हत्या

Sun, 17 Aug 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के कठबरवा गांव की हाईस्कूल की छात्रा संजना की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर अपने स्कूल में झंडारोहण में शामिल होने के लिए सहेलियों के साथ गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को मोरवन गांव में पुल के नीचे उसकी लाश मिली। संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


कठबरवा निवासी सरवन की 16 वर्षीय बेटी संजना जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। झंडारोहण में शामिल होने के लिए सुबह करीब 7.30 बजे घर से निकली। शाम तक घर नहीं लौटी तो देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे।

पिता ने शनिवार को कॉलेज पर पहुंचकर बेटी के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन आने वालों की हाजिरी नहीं लगती है। यह बताना मुश्किल होगा कि वह कॉलेज आई थी या नहीं।
विज्ञापन


इसबीच शनिवार को दिन में करीब दो बजे लोगों ने एक लाश मोरवन गांव के बाहर पुलिया के नीचे देखकर पुलिस को सूचना दी। उसके गर्दन और शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से चोट के निशान थे। पुलिस ने मौके पर किशोरी की लाश की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला तो उसे मोर्चरी भेज दिया। शाम को परिजनों को लाश मिलने की जानकारी होने पर वह थाने पहुंचे। वहां से पुलिस उन लोगों को लेकर मोर्चरी गई और लाश की पहचान कराई। थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोप के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें