तमकुहीरोड। सेवरही में शनिवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। अखाड़ों के खिलाडियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित मार्गों से भ्रमण किया। मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा बड़े शिद्दत के साथ चेहल्लुम का जुलूस शहीद-ए-कर्बला ताजिया अखाड़ा तीन की अगुवाई में निकाला गया। इस दौरान हासन अली, खालिद कुरैशी,शौकत कुरैशी, फरहान मेकरानी आदि मौजूद रहे।