फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परीक्षा शुल्क कम देने पर छात्र की पिटाई का आरोप

Fri, 19 Dec 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्थित महावीर महाविद्यालय में एक छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। रामकोला थाना क्षेत्र के पगार चिलवान निवासी छात्र नन्द कुमार कुशवाहा का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे महावीर महाविद्यालय में परीक्षा देने पहुंचा था।
विज्ञापन

परीक्षा के नाम पर उससे 50 रुपये सुविधा शुल्क मांगा गया। उसके पास 50 रुपये न होने पर उसने 40 रुपये दिए। शेष 10 रुपये न देने पर वहां मौजूद अध्यापक ने उससे मारपीट की। आरोप है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र रोते हुए अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन जब महावीर महाविद्यालय पहुंचे और अध्यापक से पूछताछ की तो उन्होंने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। चौकी प्रभारी सौरभ द्विवेदी ने बताया कि छात्र की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें