ठाढीभार गांव के इन्द्र पट्टी ताध टोला में आग लगने से जलतीं झोपड़ी।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : samvad
दुदही/गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र ठाढ़ीभार के इनर पट्टी टोला में बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे चूल्हे से निकाली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने बिकराल रूप धारण कर अगल-बगल की दो झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, तब तक झोपड़ियों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया।
बताया जाता है कि गांव के चंदेश्वर ठाकुर की पत्नी अपनी झोपड़ी में भोजन पका रही थीं। चूल्हे से निकाली चिंगारी से झोपड़ी में आग पकड़ ली।
परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पड़ोसी छोटेलाल और मोहन की झोपड़ियों को आगोश में ले लिया। तीनों झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर जलकर नष्ट हो गए।