सर्प दंश से मृतक धर्मेंद्र की फाइल फोटो ।
दुदही। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन के खानगी बाजार के 35 वर्षीय धर्मेंद्र कुशवाहा की अंधविश्वास के चलते शुक्रवार की रात जान चली गई। एक सप्ताह पूर्व खेत में खाद डालते समय पैर में सर्प काट लिया था। मेडिकल कालेज रविंद्रनगर में इलाज चल रहा था। परिजन कुछ लोगों की बहकावे में आकर अस्पताल से जबरदस्ती डिस्चार्ज करा लिया और पटना चर्च में लेकर चले गए। उसके बाद प्रार्थना सभाओं में घुमाते रहे। शुक्रवार शाम को लेकर आ गए। रात में तबीयत बिगड़ी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
रामपुर बरहन निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा प्राइवेट बिजली मिस्त्री थे। एक सप्ताह पूर्व गेहूं की फसल खेत में खाद डाल रहे थे। इसी दौनान सर्प ने काट लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। धर्मेंद्र ईसाई धर्म में आस्था रखते थे। उसे देखने के लिए ईसाई धर्म के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए और डिस्चार्ज करा कर पटना चर्च में लेकर चले गए। जहां दो दिन तक राहत नहीं मिली तो बेतिया समेत बिहार के कई जगह प्रार्थना सभाओं में ले गए। लेकिन कहीं राहत नहीं मिली। शुक्रवार को शाम घर लेकर चले आए। रात में तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। चर्चा है कि अंधविश्वास में युवक की जान चली गई।