फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र और आचरण से बनती है विद्यालय की पहचान : डॉ. अस्थाना

Fri, 05 Jun 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक में नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग में बृहस्पतिवार को भारतीय चिंतन के आधार पर आचार्य की जीवनशैली विषय पर प्रांत मंत्री डॉ. दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने प्रशिक्षार्थी आचार्यों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय की वास्तविक पहचान उसके भव्य भवनों अथवा संसाधनों से नहीं, बल्कि वहां के आचार्यों के श्रेष्ठ चरित्र, आदर्श आचरण और शिक्षण कौशल से होती है। भारतीय शिक्षा परंपरा में आचार्य केवल ज्ञान देने वाला शिक्षक नहीं, बल्कि अपने जीवन और व्यवहार से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करने वाला आदर्श पुरुष होता है।
विज्ञापन

कहा कि आचार्य को यम, नियम, स्वाध्याय, अनुशासन, सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह जैसे जीवन मूल्यों को अपने व्यवहार में धारण कर विद्यार्थियों के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने शिक्षक, आचार्य और गुरु के स्वरूप का विवेचन करते हुए कहा कि शिक्षक ज्ञान देता है, आचार्य अपने आचरण से संस्कार स्थापित करता है और गुरु शिष्य के जीवन को दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण भी है। इसलिए प्रत्येक आचार्य को भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों का संवाहक बनकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षार्थी आचार्यों ने भारतीय चिंतन पर आधारित जीवन मूल्यों को अपने आचरण में उतारकर आदर्श शिक्षक बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का स्वागत एवं परिचय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र मिश्र ने कराया। इस दौरान प्रदेश निरीक्षक जियालाल, बस्ती संभाग के संभाग निरीक्षक फणींद्र नाथ झा और आजमगढ़ संभाग के संभाग निरीक्षक दिवाकर राम त्रिपाठी सहित आदि आचार्य एवं प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें