फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज में बनेगी सड़क, आवागमन में होगी सहूलियत

Thu, 08 Jan 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बा के सुभाष चौक से किसान चौक तक करीब तीन किलोमीटर सड़क की हालत सुधरेगी। इस सड़क की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर 5.5 मीटर की जाएगा। इसके अलावा जलनिकासी की समस्या से सड़क किनारे बसे लोगों को निजात दिलाने के लिए सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण कराया जाएगा। इस निर्माण कार्य पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बा के सुभाष चौक की कप्तानगंज रजवाहा की पटरी पर बनी सड़क कस्बा के किसान चौक, चांदनी चौक, हरिहरनाथ दक्षिणी हसेते हुए पिपराइच-गोरखपुर मार्ग को जोड़ती है। इस सड़क को कस्बा में आने वाले लोग बाईपास की तरह प्रयोग करते हैं।
वे कस्बा की जाम से छुटकारा पाने के लिए इस रास्ते निकलकर पिपराइच-गोरखपुर मार्ग तक पहुंच जाते हैं, जिससे परतावल, हाटा और सिकटा की तरफ निकल जाते हैं। मरम्मत के अभाव में लोग इस सड़क से आवागमन में परहेज कर रहे थे। कस्बा के व्यापारी और सड़क किनारे बसे लोग इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने विधायक की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया है। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए कार्यदायी संस्था ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें