फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अज्ञात कारणों से लगी आग में रिहायशी घर जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अरनहवा गांव के नौका टोला में शुक्रवार शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में एक रिहायशी घर सहित उसमें रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


बताया जाता है कि अरनहवा के नौका टोला निवासी सूर्यवली भारती के रिहायशी घर में शुक्रवार शाम करीब सात बजे अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें उठती देख परिजन शोर मचाते हुए घर में रखा कीमती सामान निकालने का प्रयास करने लगे, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सभी ने मिलकर किसी तरह आग बुझाई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर में रखा कपड़ा, जेवर, अनाज, बर्तन सहित पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें