फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इलाज की आड़ में झोलाछाप ने महिला से किया दुष्कर्म, छह आरोपियों पर केस

Fri, 07 Nov 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक झोलाछाप के पास महराजगंज जिले की एक महिला अपने पति को लेकर इलाज कराने के लिए एक साल पहले आई थी। दवा के साथ झोलाछाप (मौलवी) ने दुआ करने की बात कही। पत्नी राजी हो गई और हर दूसरे दिन महिला को पति के साथ झाड़फूंक के लिए बुलाता था। महिला को अपने झांसे में लेकर मौलवी उसका 12 डिस्मिल जमीन धोखे से बैनामा करा लिया और दुष्कर्म किया। महिला पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर अश्लील वीडियो वॉयरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़ित महिला एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी के आदेश पर कप्तानगंज पुलिस ने मौलवी समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी मौलवी को पुलिस गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के रामकटोरी पुल के समीप खड्डा थाना क्षेत्र के बिंदवलिया नौगांव निवासी मुस्ताक अहमद किराए के मकान मेंं क्लीनिक चलाता है। इलाज के साथ झाड़फूंक करता था। महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला मानसिक रूप से बीमार अपने पति को इलाज कराने के लिए लेकर करीब एक साल पूर्व आई।
करीब एक माह तक इलाज किया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर मौलवी झाडफूंक अपने कैंपस में करने लगे। इसके लिए हर दूसरे दिन महिला अपने पति को लेकर आती थी। धीरे धीरे महिला को मौलाना अपने झांसे में ले लिया और इसके साथ दुष्कर्म कई बार किया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि मौलवी ने धोखे से 12 डिस्मिल जमीन बैनामा करवा लिया। आपत्तिजनक मांस भी खिलाया है। अब धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर अश्लील वीडिय सोशल मीडिया पर वॉयरल करने की धमकी देने लगा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मौलवी झोलाझाप मुस्ताक अहमद, मुस्ताक की पत्नी, मुस्ताक की बहन, मुस्ताक की मां मुस्ताक के भाई, एक अज्ञात पर धर्मांतरण की कोशिश करने, दुष्कर्म, धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मुख्य आरोपी मुस्ताक अहमद को तहसील गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें