पुलिस ने दो ट्रकों से 33 गोवंशों को मुक्त कराया
तरयासुजान पुलिस ने फोरलेन पर बरियार के पास पकड़ा ट्रकों को
तस्करी के आरोप में तीन लोगों को भी पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
तरयासुजान। फोरलेन पर सोमवार को तरयासुजान पुलिस ने दो ट्रकों पर लदे 33 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराते हुए तीन लोगों को तस्करी के आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने बरियारपुर गांव के सामने फोरलेन पर वाहनों को पकड़ा।
एसओ तरयासुजान कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को खबर लगी कि दो ट्रकों पर लदे गोवंशीय पशुओं को लेकर तस्कर बिहार की तरफ जा रहे हैं। घेराबंदी करके बरियारपुर गांव के पास दोनों संदिग्ध ट्रकों को रोका गया। इनकी तलाशी ली गई तो इनमें गोवंशीय पशु लदे थे। पुलिस ने गाड़ी में सवार पंजाब प्रांत के मौगा निवासी बीरा सिंह पुत्र लाल सिंह व राकेश कुमार पुत्र संतराम तथा कलीम पुत्र साधु निवासी नगरा थाना पटरंगा जनपद फैजाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों लोगों के खिलाफ पशु कू्रता व गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। ट्रकों को पकड़ने वाली टीम में एसओ कमलेश सिंह के अलावा चौकी इंचार्ज तमकुहीराज कन्हैया लाल यादव, सिपाही रियाज अहमद, सोहित कुमार, विनोद गुप्ता, अमरमणि, विनय यादव, दिवाकर व राकेश यादव शामिल थे।