फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गांधी चौक से बिजली घर तक 34 लाख से बनेगा पाथवे, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर की ओर से नगर के मुख्य मार्ग को बेहतर बनाने के लिए पाथवे का निर्माण कराया जा रहा है। गांधी चौक से रोडवेज होते हुए बिजली घर के समीप तक पाथवे पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य पर करीब 34 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख चौक-चौराहों के सुंदरीकरण के उद्देश्य से कराए जा रहे इस कार्य से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। गांधी चौक से रोडवेज और बिजली घर के आसपास तक का यह मार्ग नगर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। इस पर लोगों की आवाजाही बनी रहती है।
ऐसे में पाथवे पर इंटरलॉकिंग होने से पैदल चलने वालों को सहूलियत मिलेगी। साथ ही, सड़क पर आवागमन व्यवस्थित होने से जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि नगर में पाथवे पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिले और जाम की समस्या से निजात दिलाने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें