फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गुमनाम क्रांतिवीरों के सम्मान का राष्ट्रव्यापी अभियान का जनपद से हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी बलिदान शताब्दी वर्ष स्मृति महोत्सव के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

पडरौना। अमर बलिदानी अशफाक उल्ला खां की 126वीं जयंती पर काकोरी बलिदान शताब्दी वर्ष स्मृति महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार को कुशीनगर से हुआ। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि वर्षभर चलने वाले राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। उन्होंने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।
बृजेश राम त्रिपाठी ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता करोड़ों ज्ञात-अज्ञात देशभक्तों के बलिदान का परिणाम है। दुर्भाग्यवश, अनेक क्रांतिवीरों की गाथाएं इतिहास में अपेक्षित स्थान नहीं पा सकी हैं। महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य देश के गुमनाम क्रांतिवीरों की पहचान करना है। उनके परिजन को खोजकर सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम का वास्तविक इतिहास नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

यह अभियान राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करेगा। अशफाक उल्ला खां 22 अक्तूबर 1900 को शाहजहांपुर में जन्मे थे। वे हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के प्रमुख क्रांतिकारियों में शामिल थे। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल से उनकी गहरी मित्रता थी। 19 दिसंबर 1927 को फैजाबाद जेल में उन्होंने फांसी का वरण किया। काकोरी बलिदान शताब्दी वर्ष स्मृति महोत्सव के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

इस अभियान में ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों की खोज की जाएगी। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही परिवारों में सुरक्षित ऐतिहासिक सामग्री भी संकलित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें