जानकीनगर। कसया थाना क्षेत्र के दुर्गवलिया स्थित डायट के पास बृहस्पतिवार की सुबह पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें एम्बुलेंस से मेडिकल रविंद्रनगर भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग निवासी 25 वर्षीय बेटा सागर सिंह बृहस्पतिवार की सुबह अर्जुनहा चौराहे से घर जा रहे थे। अभी वे दुर्गवलिया स्थित डायट के पास पहुंचे ही थे कि एक पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बोलेरो की चपेट में आने से बालक घायल : जौरा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के जौरा बाजार निवासी पांच वर्षीय सन्नी बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब दो बजे सहकारी समिति गोदाम पर खड़ा था। उधर से गुजर रही बोलेरो ने ठोकर मार दिया।