फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अस्पताल में भर्ती बेटी के लिए नाश्ता लेकर गई मां का गार्ड ने फोड़ा सिर

Mon, 10 Nov 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के कोटवा के एक निजी अस्पताल में रविवार को इलाज के लिए भर्ती बेटी को नाश्ता लेकर गई उसकी मां का सिर अस्पताल का गार्ड फोड़ दिया। गेट से अंदर नहीं जाने दे रहा था। इसको लेकर हुई कहासुनी में गार्ड ने सिर पर डंडा चला दिया। इसके बाद तीमारदारों ने हंगामा खड़ा कर हिया। पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह लोग शांत हुए।
विज्ञापन

नवल छपरा गांव निवासी कालिंदी देवी अपनी बेटी गुड़िया का ऑपनरेशन कोटवा चौराहा के एक निजी अस्पताल में कराई है। रविवार की सुबह कालिंदी देवी अस्पताल के सामने एक चाय की दुकान से नाश्ता लेकर बेटी को देने अस्पताल में जा रही थीं। इस दौरान गेट पर मौजूद गार्ड ने उनको अंदर जाने से रोक दिया। इसको लेकर कहासुनी होने लगी और बात-बात में गार्ड डंडा चला दिया और महिला का सिर फट गया। इसके परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। महिला के पित उदयभान का आरोप है कि गार्ड बदसलूकी करने लगा,पत्नी के विरोध करने पर पिटाई किया है। सूचना पर आई पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें