फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर किशोर की माैत, ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Mon, 10 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
किशोर की मौत के बाद सड़क जाम करते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी साइकिल सवार छात्र को मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रविवार की शाम को कुचल दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन

गांव वालों ने पुलिस पर अवैध तरीके से मिट्टी खनन करने वालों को शह देने का आरोप लगाने लगे। देर शाम को एसडीएम, तहसीलदार पहुंचे और घर वालों को समझाने में जुटे रहे। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया।
रामनगर गांव निवासी रिंकू यादव का बेटा आर्यन यादव (14) कक्षा सात का छात्र था। रविवार की शाम को साइकिल से देवरार पिपरा आटा पीसने के लिए चक्की पर गेहूं देने गया था। लौटते समय अभी वह गांव के पुल पर पहुंचा था कि तेज गति से मिट्टी लेकर जा रहे ट्राली-ट्रैक्टर ने कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आस पास के लोगों ने मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ लिया, लेकिन चालक भाग गया। नाराज लोगोंं ने परिजनों के साथ शव रखकर रामनगर-देवरार पिपरा मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों का आरोप है कि हलका दरोगा और सिपाही क्षेत्र में मिट्टी खनन करने वालों को सह दे रखे हैं। इसके चलते शाम ढलते ही मिट्टी खनन का खेल जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली से शुरू हो जाता है। शिकायत के बाद भी पुलिसकर्मी खनन विभाग का मामला बताकर टाल देते हैं। हादसे के बाद मामला बढ़ता तो पुलिस ने आनन-फानन में मौके से तीन ट्रैक्टर-ट्राली और दो जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया जो मिट्टी खनन में लगे थे, गुस्साए लोगों ने पुलिस-प्रशासन और राजस्वकर्मियों पर अवैध खनन को लेकर गंभीर आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें