फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 28 तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्री के लिए वृहद अभियान

Sun, 22 Feb 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। फार्मर रजिस्ट्री/आईडी बनवाने के लिए जिले में 28 फरवरी तक वृहद अभियान चलेगा। इस अभियान के दौरान सभी गांव में राजस्व, कृषि, सहकारिता, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद विभाग और सीएससी के कर्मचारी उपस्थित होकर किसानों का पंजीकरण करेंगे। इसके लिए प्रशासन की तरफ से रोस्टर जारी किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी सीडीओ बंदिता श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान किसान अपने नजदीकी सीएससी अथवा पंचायत भवन पर आधार कार्ड एवं खतौनी के साथ उपस्थित होकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री/आईडी बनवा लें, ताकि शासन की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। सीडीओ ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री नही बनवाने की स्थिति में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद-बीज वितरण, राशन, केसीसी और कृषि यंत्रों से संबंधित सुविधाओं का लाभ मिलने में कठिनाई हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें