फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध पीजी कॉलेज में वंदे मातरम का हुआ सामूहिक गान

Fri, 23 Jan 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर प्रांगड़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर पराक्रम दिवस के अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्षों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैचारिक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. सौरभ द्विवेदी ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारतीय आत्मा की धड़कन है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का आयोजन एक सराहनीय और स्वागत योग्य पहल है। कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमित त्रिपाठी ने की। धन्यवाद ज्ञापन राजन मद्धेशिया द्वारा किया गया। जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन नीतीश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें