फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्वेदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 25 फरवरी तक करें आवेदन

Fri, 23 Jan 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। समाज कल्याण विभाग की तरफ से जिले में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय में 6,7, 8, 9 और 11 में प्रवेश के इच्छुक छात्र 25 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने दी। उन्होंने बताया की जनपद में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बालिका विद्यालय, सिरसिया हेतिमपुर और लक्ष्मीपुर में कक्षा छह, सात, आठ व नौ में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 11 में रिक्त सीटों पर कक्षा 10 में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन की तरफ से मिले निर्देश के अनुसार रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आरक्षण व्यवस्था निर्धारित की गई है। इसके तहत 60 प्रतिशत सीट अनुसूचित जाति/जनजाति, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग और 15 प्रतिशत सीट अनारक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए निर्धारित है। इच्छुक अभिभावक अपने पाल्य के लिए आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय से प्रत्येक कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते हैं अथवा वेबसाइट https://ats.upsdc.gov.in के माध्यम से 25 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें