फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट से राजगीर मिस्त्री की मौत, घर में मची चीख-पुकार

Sat, 24 Jan 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 6 पकवा इनार डुमरी में बृहस्पतिवार रात एक हादसा हो गया। छत पर मोबाइल से बात करते समय विद्युत तार की चपेट में आने से राजगीर मिस्त्री की गंभीर रूप से झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंदल भारती (38) राज मिस्त्री का काम करता था। बृहस्पतिवार रात अपने घर की छत पर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी दौरान छत के उत्तरी हिस्से से गुजरे बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंदल अपने पत्नी और चार बच्चों के साथ अलग रहता था। परिवार का वही एक कमाऊ व्यक्ति था। बच्चे छोटे हैं। एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें