नहर में भैंस धोने गया व्यक्ति लापता
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सेखुई निवासी एक व्यक्ति नहर में भैंस नहलाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। काफी खोज-बीन के बाद भी पता नहीं चल सका। देर शाम तक तलाश जारी रही। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
सेखुई निवासी 55 वर्षीय रामप्रीत पटेल बृृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे भैंस को लेकर गांव के बगल से होकर गुजर रही खजुरिया शाखा नहर में नहलाने के लिए गए थे। पानी के तेज बहाव से वह लापता हो गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों व परिजन नहर में काफी तलाश की लेकिन रामप्रीत का पता नहीं चल पाया। मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोर नहर में शव की तलाश करने में जुटी हुई है। इस संबंध में एसओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि नहर में डूबे व्यक्ति की तलाश के लिए गोताखोर भी बुलाए गए हैं। खोजबीन की जा रही है।