फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दवा की दुकान की आड़ में चल रहा था हॉस्पिटल, नोटिस

Sat, 20 Sep 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के चीनी मिल रोड पर संचालित रॉयल मेडिसिन्स दवा की दुकान के परिसर में संचालित एक हॉस्पिटल की जांच प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य टीम के साथ किया और नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बे में बेरोकटोक बिना पंजीकरण के हॉस्पिटलों का संचालन किया जा रहा है। जहां बिना किसी चिकित्सक केमरीजो का बाकायदा इलाज व ऑपरेशन तक की व्यवस्था किए जाने के दावे किए जाते हैं। मिल रोड पर स्थित एक दवा की दुकान के आड़ में संचालित हॉस्पिटल की जानकारी मिलने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सूर्यभान कुशवाहा ने अपने टीम के साथ शुक्रवार को छापेमारी किया। मौके पर मरीज तो नहीं मिले।लेकिन आरएमएल हॉस्पिटल का पर्चा बरामद किया गया। जिसपर दो चिकित्सकों के नाम व डिग्री अंकित मिली।जांच के उपरांत प्रभारी ने उक्त हास्पिटल संचालक को नोटिस जारी करने व तीन दिन में आवश्यक पेपर उपलब्ध कराने की हिदायत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें