फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओटी में दो घंटे रखने के बाद ऑपरेशन की सहमति नहीं देने पर बीआरडी रेफर किया गया हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने सामान्य ऑपरेशन बताकर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में राजन को डॉक्टरों ने लौटाया था
विज्ञापन

गोली लगने से बाद कुशीनगर मेडिकल कॉलेज बीआरडी किया था रेफर, पुलिस की निगरानी में चल रहा इलाज
पडरौना। गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर राजन शर्मा का ऑपरेशन बृहस्पतिवार को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में नहीं हो सका। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की तैयारी पूरी कर ली थी लेकिन राजन के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने से इन्कार करने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इससे पहले बीआरडी से भी उसे वापस भेज दिया गया था।
जानकारी के अनुसार, तम्कुहीरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गोली लगने से घायल राजन की जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मेडिकल कॉलेज कुशीनगर के ओटी में उसे ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। ऑपरेशन तैयारी कर ली गई लेकिन राजन से डॉक्टरों ने सहमति (कंसेंट) नहीं दी। इस पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से हाथ खींच लिया और उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि एक दिन पूर्व बीआरडी मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों ने सामान्य ऑपरेशन बताकर लौटा दिया था। पुलिस की निगरानी में राजन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के घघवा जगदीश गांव निवासी राजन शर्मा (26) सोमवार की रात 10.30 बजे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर अपनी मां को लखनऊ जाने के लिए लेकर पहुंचे। स्टेशन पर सेवरही थाने के हिस्ट्रीशीटर जंगली पट्टी गांव निवासी आदर्श सिंह उर्फ बंटी अपने साथियों के साथ स्टेशन पर पहुंचा और प्लेटफॉर्म नंबर दो पर दौड़ाकर गोली मार दिया। गोली उसके जंघे में लगी और उस समय गुजर रही गोमती नगर एक्सप्रेस में छिपकर राजन ने अपनी जान बचाई।
सोमवार की देर रात को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज लेकर परिजन पुलिस के साथ पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर बीआरडी गोरखपुर रेफर कर दिए। परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने मरहम पट्टी कर घाव को सामान्य बताते हुए कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में ही ऑपरेशन होने की बात कह वापस कर लौटा दिया। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने राजन को ऑपरेशन कर गोली निकालने के लिए डॉक्टरों ने जांच की प्रक्रिया पूरी कराई।
बृहस्पतिवार को दोपहर में डॉक्टर ओटी में ले गए, करीब दो घंटे रखने के बाद ऑपरेशन की तैयारी पूरी कर ली गई थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद गोली नहीं भी निकल सकती है, इसके लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। राजन हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इस पर डॉक्टर ऑपरेशन नहीं किए और बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए। सुरक्षा के लिहाज से तरयासुजान के दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पुलिस राजन को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस से गए।
विज्ञापन

वर्जन
ऑपरेशन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी। ओटी में राजन को बुला लिया गया था लेकिन सहमति पत्र लेने की एक प्रक्रिया होती है, उस पत्र पर राजन ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। करीब आधे घंटे तक समझाया गया लेकिन वह किसी की बात नहीं माना। इसके बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
-डॉ. केपी गोड़, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें