फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईटेंशन लाइन का पोल गिरने से 18 घंटे गुल रही 2500 हजार घरों की बिजली

Fri, 27 Feb 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर के रामधाम पोखरा स्थित क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को ठीक करते कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। शहर के रामधाम पोखरा के पास बुधवार देर शाम अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे लगे बिजली पोल और हाईटेंशन तार टूट गया। इससे शहर के 2500 घरों की बिजली गुल हो गई। हादसा न हो, इसके लिए बिजली आपूर्ति काट दी गई और पोल व तार को सड़क से हटवाने का काम शुरू कर दिया गया। इसके चलते रात में कुछ समय के लिए यहां से वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। 18 घंटे बाद बृहस्पतिवार देर शाम किसी तरह आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

मालूम हो कि हाईटेंशन लाइन का पोल गिरने के चलते शहर के छुछिया गेट, गुदरी बाजार, बाड़ी टोला राजदरबार, विशुनपुरा मोहल्ले में बुधवार रात बिजली गुल हो गई। इसके चलते इन मोहल्ले के लोगों को अंधरे में ही रात गुजारनी पड़ी। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह के समय जलापूर्ति भी प्रभावित रही। आफिस जाने वाले लोगों और गृहणियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होन के चलते पानी की आपूर्ति बाधित हुई तो स्कूली बच्चों को तैयार कर उन्हें स्कूल भेजने में अभिभावकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। किसी तरह बच्चों को तैयार कर स्कूलों को भेज पाए।
जेई दिलीप मौर्य ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का पोल व टूटे तार की जगह नया पोल लगाने का काम चल रहा है। बिजली निगम के कर्मचारी जुटे हुए हैं। प्रभावित मोहल्ले के लोगों को बिजली की आपूर्ति जल्द ही मुहैया करा दी जाएगी। कर्मियों ने पोल लगाने व तार को जोड़ने का काम करीब पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन

0
मोहल्ले के लोग बोले
हाईटेंशन लाइन का पोल व तार गिरने से बिजली की आपूर्ति ठप रही,जिसके चलते बृहस्पतिवार की सुबह दैनिक दिनचर्या के काम जलापूर्ति के अभाव में प्रभावित हुए। पालिका की ओर से कम से कम पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकरों की व्यवस्था करनी चाहिए। -महबूब आलम, शहरवासी
00000
पोल और तार गिरने से मोहल्ले के लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई,इससे उन्हें काफी परेशानी हुई है। पानी की आपूर्ति बाधित होने से बच्चों व बुजुर्गों को काफी दिक्कतें हुईं। जिम्मेदारों को वैकल्पिक प्रबंध कर मोहल्लेवासियों को राहत दिलाया जाना चाहिए। लेकिन कोई व्यवस्था नहीं किया गया।- दीनानाथ शर्मा, शहरवासी
00000
18 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
हाईटेंशन लाइन का पोल गिरने से पडरौना शहर के वार्ड नंबर 11 रामधाम पोखरा इलाके के अलावा छुछिया गेट, गुदरी बाजार, बाड़ी टोला राजदरबार,विशुनपुरा मोहल्ले में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति ठप रही। हालांकि विद्युत विभाग बुधवार की घटना के बाद ही ठीक करने के लिए काम करते रहे, लेकिन मोहल्ले वासियों को बृहस्पतिवार देर शाम ही बिजली की आपूर्ति करीब 18 घंटे बाद हो सकी।
00000
बिना सेफ्टी उपकरण के करते रहे काम
रामधाम पोखरा के पास गिरे हाईटेंशन पोल व तार लगाने का काम बिजली निगम के कर्मचारी बिना सेफ्टी उपकरण के ही काम करते हुए देखे गए। विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि सेफ्टी उपकरण है,लेकिन वह यहां तैनात जेई अपने साथ लेकर चले गए हैं। उनसे जब सेफ्टी उपकरण मांगे जा रहे हैं तो वह हीलाहवाली कर रहे हैं। बिना सेफ्टी उपकरण के खतरनाक काम करने के दौरान हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें