पडरौना। जटहा बाजार स्थित नारायणी नदी से जल भरकर कांवड़ियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने शहर से सटे बाबा सिद्धनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
बाबा सिद्धनाथ संघ के बैनर तले सिधुआ बाजार से बाबा बैधनाथ देवघर जल चढ़ाने निकले कांवड़िया नारायणी नदी से जल भरकर सिधुआ स्थान मंदिर पहुंचे। बाबा सिद्धनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर पूजन किया। इसके बाद हर हर महादेव के जयघोष के साथ देवघर के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान राजेश मौर्या, लालबाबू मद्धेशिया, धर्मेंद्र कुशवाहा, अजय गुप्ता, पवन कुमार कुशवाहा, प्रदीप यादव, सत्येंद्र कुशवाहा, अमरजीत उर्फ राजपाल कुशवाहा, धर्म कुशवाहा, संदीप यादव, संदीप कुशवाहा, सुनील वर्मा, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद