फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर पहुंचा आसियान देशों का दल, बुद्ध प्रतिमा को नवाया शीश, चढ़ाया चीवर

Sat, 07 Jun 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। पर्यटन विभाग और विदेश मंत्रालय के सहयोग से मेकांग-गंगा सहयोग (एमजीसी) कार्य योजना के तहत पांच आसियान देशों का 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के प्रमुख स्थलों की यात्रा कर रहा है। फैमिलियराइजेशन (फैम) ट्रिप के तहत आयोजित यात्रा का उद्देश्य बौद्ध सर्किट में आने वाले बौद्ध विरासतों को विश्व मानचित्र पर ख्याति दिलाना है। यात्रा पर बृहस्पतिवार की शाम कुशीनगर आए कम्बोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम के प्रतिनिधियों को होटल पथिक निवास के प्रबंधक नवीन मिश्र और रितेश दूबे ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे प्रतिनिधिमंडल मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा। जहां बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर विशेष पूजा-अर्चना किया। बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। उत्खनित पुरावशेषों और भव्य स्तूप की परिक्रमा कर विशिष्टता से रू-ब-रू हुए। मांथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप का भी भ्रमण किया। उन्होंने मंदिर निर्माण की वास्तु कला, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय व्यंजन को सराहा। इसके बाद यह दल सारनाथ वाराणसी के लिए रवाना हो गया। बौद्ध भिक्षु भंते अशोक ने बताया कि यह बोधि यात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने का साधन मात्र नहीं है, बल्कि यह दक्षिण-पूर्व एशिया के पांच प्रमुख देशों के साथ भारत के संबंधों को प्रगाढ़ करने का भी माध्यम है। यह यात्रा भारत तथा स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करेगी। इसका मकसद प्रदेश की बौद्ध धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है। इस दल में बौद्ध भिक्षु, ट्रेवल एजेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। फैम ट्रिप को ’बोधि यात्रा’ का नाम दिया गया, यह सात जून तक चलेगी। यात्रा में आए प्रतिनिधि श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कुशीनगर का भ्रमण करने के साथ सारनाथ व वाराणसी का भ्रमण करेंगे। इससे पहले वे आगरा का भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें