फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुष्करनगर मामले में पांच सदस्यीय टीम गठित, 15 दिन में देगी रिपाेर्ट

Wed, 17 Sep 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दुदही ब्लॉक के ग्राम दशहवा के टोला पुष्करनगर के लोगों की मांग पर डीएम ने पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की है। गठित टीम पूरे प्रकरण की जांच कर 15 दिन में जांच रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत करेंगे। उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। पुष्करनगर गांव के विश्वनाथ समेत 215 लोगों ने सोमवार को डीएम से मिलकर शिकायती पत्र दिया था। उनका कहना था कि गंडक नदी में बाढ़ आने पर उन्हें 1962 से 1978 तक ग्राम दशहवा के टोला पुष्करनगर में तत्कालीन एसडीएम ने बसाया था।
विज्ञापन

गांव में 13.600 हेक्टेयर भूमि है। यह राजस्व अभिलेखों में वन विभाग के नाम से अंकित होने के कारण विभाग की तरफ से उन्हें भूमि खाली करने की नोटिस मिली है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर जांच रिपोर्ट 15 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि पुष्कर नगर मामले के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी वरूण कुमार सिंह, तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा, तमकुहीराज सीओ राकेश कुमार सिंह और डीडीओ अरूण कुमार पांडेय समेत पांच अधिकारियों को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें