फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसआई व पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, पांच पर केस

Wed, 17 Sep 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पीआरवी में तैनात एसआई व पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध एसआई ने अहिरौली बाजार पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव के चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

पीआरवी के एसआई रमेश कुमार ने अहिरौली बाजार थाने में तहरीर देकर बताया कि गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के गांव फकीरहना निवासी मुन्ना चौरसिया ने शनिवार की रात करीब 10:30 बजे एक कार्यक्रम की सूचना दी। इसके बाद सहयोगी कांस्टेबल धीरेंद्र मौर्य व चालक शैलेंद्र यादव के साथ जांच करने के लिए अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अनंतपुर स्थित पंचायत भवन पर पहुंचे।
प्रतिवादी के नंबर पर फोन किया। प्रतिवादिनी सुषमा के पिता दिलीप चौरसिया व उनके लड़के को पंचायत भवन पर बुलाकर प्रकरण के संबंध में पुछताछ कर रहे थे। तभी अनंतपुर निवासी राजेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, पिन्टू गुप्ता, सिक्कू उर्फ चन्द्रशेखर गुप्ता व एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा। सभी पुलिसकर्मियों को अपशब्द बोलते हुए उलझ गए।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगे। स्थिति गंभीर देखते हुए आरओआईपी कुशीनगर को सूचना दी। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने के एसआई नवनीत राय पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देख सिक्कू उर्फ चन्द्रशेखर समेत अन्य आरोपी भाग गए।
इस संबंध में अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, पिन्टू गुप्ता, सिक्कू उर्फ चन्द्रशेखर गुप्ता व एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मारपीट व दंगा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें