फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से पांच झोपड़ियां जलीं

Thu, 17 Nov 2016 11:56 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांच झोपड़ियां जलीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर खास गांव में सुबह खाना बनाते समय लगी आग से पांच लोगों की झोपड़ियां जल गईं। इनमें रखे लाखों रुपये के सामान भी नष्ट हो गए। इस बीच घटनास्थल पर अफरा तफरी मची रही। अग्निशमन दल ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

राजपुर खास गांव में बृहस्पतिवार की सुबह खाना बनाते समय अचानक आग लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से कयूम, नईम, अशोक, मुन्ना, परशुराम, संतोष और ऐनुल देवान की झोपड़ियां जलने लगीं। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। लोग बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। कुछ देर में अग्निशमन दस्ता भी पहुंच गया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन इन झोपड़ियों और उनमें रखे सामानाें को नष्ट होने से नहीं बचाया जा सका। हलका लेखपाल रामप्रवेश प्रसाद मौके पर पहुंचे और आगलगी से हुई क्षति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी। मौके पर क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, बसपा प्रभारी विजय राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत मिश्र भी पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें