फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेन लाइन में खराबी से 100 गांवों की बिजली गुल

Sat, 10 Jan 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र की 33 हजार केवीए की मेन सप्लाई में शुक्रवार को आई तकनीकी खराबी के कारण महेन और मदनपुर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे 100 से अधिक गांव अंधेरे में हैं। रूद्रपुर के कुर्ना नाला और मठियां के बीच तकनीकी खराबी आने से अक्सर समस्या उत्पन्न हो रही है। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी भी है।
विज्ञापन

रूद्रपुर के माहीगंज से महेन और मदनपुर फीडर को आपूर्ति दी जाती है। लोगों के अनुसार शाम को कुर्ना नाला के निकट मेन सप्लाई में फाल्ट आ गया। जिससे दोनों फीडरों की बिजली गुल हो गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। लोगों का कहना है कि विभाग बिल जमा करने में कोई कोताही नहीं बरत रहा है। आपूर्ति में कोई बदलाव नहीं आया है। एसडीओ रुद्रपुर ने बताया कि रोस्टर के बाद आपूर्ति बहाली के दौरान समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें