जोकवा बाजार। क्षेत्र में बुधवार शाम करीब सात बजे ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए पिता-पुत्र को मेडिकल कॉलेज, रवींद्रनगर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी 34 वर्षीय सच्चिदानंद शर्मा अपनी 32 वर्षीय पत्नी माधुरी, तीन वर्षीय बेटे अंश और 12 वर्षीय सतीश शर्मा के साथ बाइक से छठ पर्व मनाने बेलवा कारखाना स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक की ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सच्चिदानंद और उनके 12 वर्षीय पुत्र सतीश की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज, रवींद्रनगर रेफर कर दिया। वहीं, माधुरी और अंश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।