फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भैसहां घाट पर चैत्र पूर्णिमा पर लगेगा मेला, आने लगे श्रद्धालु

Wed, 01 Apr 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। नारायणी नदी तट पर बसे भैसहां घाट पर दो अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा पर लगने वाले प्राचीन चैत्र वरणी मेला की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दुकानें सज गई हैं। मंगलवार से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से नदी में डुबकी लगाकर दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इस मेले में बिहार, नेपाल सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैंं। मेले में सुरक्षा के लिए अन्य थानों की भी फोर्स बुलाई गई है।
विज्ञापन

नारायणी के तट पर बसे भैसहां गांव की दुर्गा माता की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है। चैत्र पूर्णिमा पर देवरिया, महराजगंज, गोरखपुर सहित बिहार तथा नेपाल से भी लोग आते हैं। प्रशासन ने मेले की तैयारी कर ली है। भीड़ व वाहनों को नियंत्रण के लिए बैरियर लगाकर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नदी में स्नान करते समय कोई अनहोनी न हो, इसके लिए गोताखोर व नाव तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें