मथौली। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर-11 सुभाषचंद्र बोस नगर में शनिवार को एक लावारिस कुत्ते ने हमला कर छह लोगों घायल कर दिया। सभी सीएचसी मथौली पहुंचे। चिकित्सकों ने सभी घायलों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए और दवाएं दीं।
वार्ड की राजमती देवी (61), जूली (21) , काव्य (4), काजल (9) , धनु (3) प्रकृति (10) को लावारिस कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। इन सभी घायलों को उनके परिजनों द्वारा सीएचसी मथौली ले जाया गया,जहां उन्हें प्राथमिक उपचार और एंंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए।
कस्बावासियों ने बताया कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है,जिसके कारण आए दिन हमले की घटनाएं सामने आ रही हें। संवाद