फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बारिश में भर-भराकर गिरा जर्जर मकान, बाल-बाल बचे लोग

Wed, 06 Aug 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया में गिरा जर्जर मकान। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 27 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में लगातार हो रही बारिश की वजह से मंगलवार को एक पुराना मकान भर-भराकर गिर गया। संयोग ठीक रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। मकान में 17 लोग रहते हैं, जब मकान के एक कमरा और छज्जा गिरा तो लोग दूसरे कमरे में थे। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर परिवार के लोगों से जानकारी लिया।
विज्ञापन


वार्ड के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में वार्डवासी तीन भाई आबिद अली, शमशाद और शमशेर के परिवार के लोग उस मकान में रहते हैं। मकान लगभग 45 साल पुराना होने के वजह से जर्जर हो गया था। लगातार बारिश होने से मकान का एक कमरा और बरामदे का छज्जा शाम को भर-भराकर गिर गया। कस्बा चौकी प्रभारी एसआई गौरव श्रीवास्तव ने परिवार के लोगों से जायजा लिया और जर्जर मकान से बाहर किसी और मकान में शिफ्ट होने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें