डोल मेला की तैयारी को लेकर बैठक करते पदाधिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। नगर पालिका परिषद कार्यालय में मंगलवार को चेयरमैन ने नपा कर्मचरियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं ढोल मेला की तैयारियों पर चर्चा कर आयोजन से पूर्व शहर में पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि त्योहार के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। इसके लिए आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, महेंद्र चौधरी, अभिषेक, प्रमोद मद्धेशिया, छोटेलाल गौड़, श्यामू शर्मा आदि मौजूद रहे।